विधवा पेंशन के लिए खुद का मृत्यु प्रमाणपत्र लेकर पहुंची महिला

0
22

[ad_1]

ख़बर सुनें

नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के पिपरोसा के ग्राम पंचायत अधिकारी ने मृतक के स्थान पर उसकी पत्नी का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब वह विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने जनसेवा केंद्र पहुंची। पंचायत अधिकारी अब इसे कंप्यूटर ऑपरेटर की गलती बता रहे हैं।
पिपरोसा गांव निवासी शमा (50) के पति मोहम्मद इस्लाम की 30 अप्रैल 2021 को मौत हुई थी। शमा ने उसके मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था।
22 अगस्त को ग्राम पंचायत अधिकारी आकाश शुक्ला ने मृत्यु प्रमाणपत्र तो जारी कर दिया लेकिन मृतक का नाम इस्लाम लिखने की जगह शमा लिख दिया। शुक्रवार को शमा विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने गांव के जनसेवा केंद्र पहुंची। संचालक ने आधार कार्ड, बैंक सहित अन्य कागजात मांगे। जब उसकी नजर मृत्यु प्रमाणपत्र पर पड़ी तो शमा नाम देखकर हैरान रह गया। जानकारी होने पर शमा भी सन्न रह गई।
ग्राम पंचायत अधिकारी आकाश शुक्ला ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर की गलती से मृतक मोहम्मद इस्लाम की जगह उसकी पत्नी शमा का नाम लिख गया है। ऑनलाइन संशोधन कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  आसमान से बरसी आग ने झुलसाया

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here