सपा के दिवंगत राज्यमंत्री के बेटे की 3.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क

0
38

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। दलित युवती का अपहरण कर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी दिवंगत राज्य मंत्री के बेटे की प्रशासन ने पांच अचल संपत्तियां कुर्क कर दी हैं। इनकी कीमत 3.18 करोड़ रुपये है।
दिवंगत राज्यमंत्री के बेटे रजोल सिंह पर शहर की एक कालोनी निवासी युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद पिता के आश्रम में दफनाने का आरोप है। पुलिस ने 10 फरवरी 2022 को गड्ढे में दबाए गए शव को बरामद कर रजोल को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक इस घटना में रजोल सहित छह लोगों को जेल भेज चुकी है।
प्रशासन ने रजोल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर शनिवार को रजोल की अचल संपत्ति को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कुर्क कर दिया। पुलिस ने दिव्यानंद आश्रम में रजोल के हिस्से की दो करोड़ 48 लाख 29 हजार रुपये की बिल्डिंग व जमीन को सील किया है।
मोहल्ला कल्याणी और पीतांबर नगर स्थित मकान भी कुर्क किए हैं।। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि रजोल के शहर में स्थित दो प्लाट भी सील किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर सत्य प्रिय सिंह, कोतवाली प्रभारी ओपी राय, लेखपाल कुलदीप और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
जेल में बंद पुजारी की पत्नी ने मांगी सुरक्षा
मामले में जेल में बंद पुजारी की पत्नी सुमन ने एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह को दो दिन पहले आश्रम में आने वाले युवकों के बारे में जानकारी देकर सुरक्षा की मांग की। बताया कि खाकी पैंट पहने पांच युवक रात करीब आठ बजे आश्रम में आए थे। विरोध किया तो उन्होंने धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें -  unnao viral video: BJP नेता ने की बदसलूकी तो फूटकर रोया UP Traffic Police का सिपाही

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here