सफाई का चक्कर, सर्वे को कर रहा पंक्चर

0
18

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। नगर पालिका में कर विभाग के चार अधिकारी पर्यवेक्षक के तौर पर सफाई व्यवस्था की निगरानी में लगे हैं। इसके कारण भवनों का सर्वे नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका में सर्वे और कर निर्धारण को लेकर शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही हैं।
नगर पालिका के कर विभाग को करीब 2500 घरों का सर्वे करना है। अभी तक केवल 75 लोगों का सर्वे हो सका है। हाल ये है कि पालिका के कर विभाग में कर्मचारियों की कमी है। केवल चार लोगों के स्टाफ से काम चलाया जा रहा है, जबकि विभाग को सर्वे के लिए अलग कर्मचारियों की जरूरत है। जो अधिकारी पर्यवेक्षक बनाए गए हैं वह सुबह से ही सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में लग जाते हैं। ऐसे में उनके पास घरों के सर्वे का समय नहीं है। एक पर्यवेक्षक ने बताया कि सुबह से ड्यूटी कर अधिकारियों को रिपोर्ट देते हैं। ऐेसे में सर्वे कैसे करें।
इनका सर्वे बाकी
पालिका को व्यापारिक प्रतिष्ठानों, आटा चक्की, मोबाइल टावर, ट्रांसफार्मर, स्पैलर, ढाबा, होटल का भी सर्वे करना है। घरों का सर्वे पूरा न होने से ये भी लटका हुआ है।
जमा गृहकर पर नजर
मार्च 15 लाख
अप्रैल 50 लाख
मई 30 लाख
सर्वे के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। कोशिश की जा रही है कि एक मोहल्ले के 20 से 30 घरों को एक दिन में निपटाया जाए। वहीं कुछ का सर्वे पूरा हो गया है, जिसे एसडीएम के पास भेजा गया है। वहीं से फाइल पास होने के बाद ही कर निधार्रण होगा। – रमेश श्रीवास्तव, कर निर्धारण अधिकारी

यह भी पढ़ें -  चलती बस का निकला पीछे का पहिया, यात्रियों में चीखपुकार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here