Home उत्तर प्रदेश उन्नाव साथियों संग सरेराह युवक को पीटकर चेन लूटी

साथियों संग सरेराह युवक को पीटकर चेन लूटी

0
64

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। दोस्त की शादी की सालगिरह से लौट रहे कार सवार युवक को पीटकर शातिर ने चेन लूट ली। मामले में तहरीर देने के बाद सिपाही के फोन करने पर आरोपी ने रौब के साथ 50 हजार रुपये लूटने की बात भी कही। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया।
शुक्लागंज के नेहरूनगर निवासी अमित सिंह ने बताया कि रविवार को वह अकरमपुर स्थित गेस्ट हाउस में दोस्त की शादी की सालगिरह पर गया था। रात लगभग एक बजे वह दोस्त सौरभ के साथ कार से घर लौट रहा था। अकरमपुर में स्थित एक शोरूम के सामने वह लघुशंका करने लगा। इसी दौरान पीछे से 5-6 साथियों के साथ आए शातिर ने सौरभ से गालीगलौज और हाथापाई शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसे से पीटा और चेन लूट ली। अमित रात में ही गंगाघाट थाने पहुंचा और तहरीर दी। सिपाही ने आरोपी को फोन किया तो उसने चेन लूटने और फरारी काटने की बात बड़ी सहजता से स्वीकार की। गंगाघाट पुलिस ने मामला सदर कोतवाली का बता वहां तहरीर देने की बात कही। अमित ने सदर कोतवाली पुलिस को भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अमित के अनुसार सीसीटीवी में पूरा मामला कैद है। बताया कि आरोपी पर गंगाघाट कोतवाली में हत्या, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। घटना के बाद आरोपी ने दोस्त को जान से मारने की धमकी दी है। सदर कोतवाल ओपी राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Coronavirus: उन्नाव का युवक कोरोना संक्रमित मिला, दुबई जाने के लिए कराया था कोविड टेस्ट

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here