सीएम दौरा: आज सहारनपुर आएंगे CM योगी, प्रशासन की तैयारियां पूरी, एक क्लिक में जानें- कार्यक्रम का हर अपडेट

0
20

[ad_1]

सीएम योगी।

सीएम योगी।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार यानी आज को सहारनपुर आएंगे। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर मुख्यमंत्री निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जनता रोड स्थित प्रिंस कॉलोनी में हेलीपैड तैयार किया गया है। एडीजी जोन, डीआईजी, जिलाधिकारी व एसएसपी ने दोनों स्थलों पर व्यवस्था का जायजा लिया। 

महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया है। इसके साथ ही मैदान को जेसीबी के माध्यम से शनिवार को समतल किया गया और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे दिन और रात में सरकारी तंत्र व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। 

इसी तरह जनता रोड स्थित प्रिंस कॉलोनी में हेलीपैड बनाया गया है, जहां पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। शनिवार को एडीजी जोन राजीव सभरवाल, डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा सहित तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड और महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी। इसके साथ ही खामियों को तत्काल प्रभाव से दूर कराया।

यह भी पढ़ें: UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप

करीब 135 करोड़ विकास कार्यों का होगा शिलान्यास व लोकार्पण 
मुख्यमंत्री नगर निगम सहारनपुर समेत 12 नगर निकायों के करीब 135 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

क्षेत्र में कराई साफ-सफाई 
जनता रोड और महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के आसपास नगर निगम की टीमों ने साफ-सफाई कराई। इसके साथ ही कुछ जगहों से अतिक्रमण भी हटवाया गया। सड़कों को भी दुरुस्त किया गया है। 

यह भी पढ़ें: बागपत: सनसनीखेज वारदात से कांपे लोग, पति-जेठ ने महिला को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह

यह भी पढ़ें -  Varanasi Accident: ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आया 12 साल का बच्चा, मौत

पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि तैयारियां में जुटे
भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेश और क्षेत्रीय संगठन के कई शीर्ष नेता भी सहारनपुर पहुंच गए हैं, जो कार्यक्रम को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, नगर विधायक राजीव गुंबर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा सहित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ व्यवस्था का जायजा लिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार यानी आज को सहारनपुर आएंगे। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर मुख्यमंत्री निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जनता रोड स्थित प्रिंस कॉलोनी में हेलीपैड तैयार किया गया है। एडीजी जोन, डीआईजी, जिलाधिकारी व एसएसपी ने दोनों स्थलों पर व्यवस्था का जायजा लिया। 

महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया है। इसके साथ ही मैदान को जेसीबी के माध्यम से शनिवार को समतल किया गया और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे दिन और रात में सरकारी तंत्र व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। 

इसी तरह जनता रोड स्थित प्रिंस कॉलोनी में हेलीपैड बनाया गया है, जहां पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। शनिवार को एडीजी जोन राजीव सभरवाल, डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा सहित तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड और महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी। इसके साथ ही खामियों को तत्काल प्रभाव से दूर कराया।

यह भी पढ़ें: UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here