Home उत्तर प्रदेश हनीमून की कीमत 10 लाख: पति ने डेढ़ महीने नहीं लगाया हाथ,...

हनीमून की कीमत 10 लाख: पति ने डेढ़ महीने नहीं लगाया हाथ, ससुर से 5 लाख लेकर गया नैनीताल; वहां की घिनौनी करतूत

0
54

[ad_1]

husband made obscene video of wife on honeymoon in hotel

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के एक मोहल्ले की विवाहिता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को उसकी सास और पति दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते हैं। इसी के चलते पुत्री को घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विवाहिता के पिता ने बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी तीन माह पूर्व जिला बदायूं के रहने वाले युवक से की थी। शादी में 20 लाख से अधिक रुपये खर्च किए। पांच अप्रैल को पुत्री मायके चली आई। उसने पति के बारे में कई ऐसी बातें बताईं, जिसे जानकर मायके वाले दंग रह गए।

यह भी पढ़ें -  CM Yogi ने किया पुरस्कृत: पीएसी भुल्लनपुर को अति उत्तम वाहिनी प्रथम पुरस्कार, 36वीं वाहिनी को भी इनाम

आरोप लगाया कि पति ने सुहागरात पर उससे दूरी बना ली। कहा कि पहले हम दोस्त बनकर कुछ दिन साथ रहेंगे। फिर हनीमून पर जाएंगे। डेढ़ महीने का वक्त बीत गया, लेकिन पति उसे अनदेखा करता रहा। विवाहिता ने फोन पर रो-रोकर सारी बातें अपनी मां को बताई। उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात भी कही।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here