Home अपराध दिल्ली के झुग्गी बस्ती इलाके में आग लगने से 150 झुग्गियां जलकर...

दिल्ली के झुग्गी बस्ती इलाके में आग लगने से 150 झुग्गियां जलकर खाक

0
168

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना में सोमवार देर रात लगी आग में कम से कम 150 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात करीब डेढ़ बजे मिली और 18 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here