फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX और 2 AK-47 बरामद

0
107

देश में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली से लगे हरियाणा के फरीदाबाद शहर में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX, 2 AK-47 और कारतूस भी बरामद किया है। इसके साथ ही दिल्ली-NCR को दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) के एक पूर्व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के लॉकर से एके-47 राइफल बरामद की गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मामले में गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर फरीदाबाद, हरियाणा से 350 किलो विस्फोटक के साथ 2 AK-47 बरामद किए हैं। इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर आदिल के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद एक दूसरे डॉक्टर को भी पकड़ा गया था। बरामदगी पर अधिक विवरण और आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें -  बेंगलुरु के व्यापारी को 'चोर बाजार' में डच YouTuber के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 3 डाक्टरों पर आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा से 2 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। 1 डॉक्टर अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इनका ताल्लुक अंसार गजवातुल हिंद आतंकी संगठन से हो सकता है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

इस रेड को जम्मू कश्मीर पुलिस ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आदिल को कुछ दिन पहले पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा था, ये उसी का घर है। श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर से डॉक्टर आदिल को 7 नवंबर को अरेस्ट किया था। 8 नवंबर को उसके अनंतनाग के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक AK-47, 2 पिस्टल और मैगजीन मिली थी और अब फरीदाबाद से उसके कमरे से ये सभी चीजें बरामद की गई हैं। यहां कई घातक हथियार मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here