Home उत्तर प्रदेश ग्रीन यूपी के लिए तैयार हुए 52.33 करोड़ पौध, जुलाई से पौधरोपण...

ग्रीन यूपी के लिए तैयार हुए 52.33 करोड़ पौध, जुलाई से पौधरोपण करेगी योगी सरकार

0
107

लखनऊ। ग्रीन यूपी अभियान में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य साधने के लिए नर्सरियों में 52.33 करोड़ पौध तैयार हुए है। इसी के साथ सभी मंडलों का लक्ष्य तय करते हुए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष भी 1 से 7 जुलाई तक होने वाले पौधरोपण महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है।

पौधरोपण के लिए 1901 पौधशालाओं में 52.33 करोड़ पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले पौधरोपण का भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वन विभाग पौधरोपण महाभियान की तैयारियां तेजी से कर रहा है। पौधरोपण महाभियान 2025 के लिए मिशन निदेशक की जिम्मेदारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) दीपक कुमार को सौंपी गई है। सभी 18 मंडलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इन मंडलों में महाभियान की सफलता के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  UPSC CDS I फाइनल रिजल्ट 2022 upsc.gov.in पर घोषित- यहां चेक करने के लिए सीधा लिंक

पौधरोपण अभियान 2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिेए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here