Home अपराध गढ़मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, एक...

गढ़मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

0
100

हापुड़। हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार देर रात ब्रजघाट टोल के पास हुआ, जब कार चालक का उस पर से नियंत्रण खो गया और तेज रफ्तार कार एक ट्रक से जा टकराई।

यह भी पढ़ें -  कानपुर: रेव मोती मॉल में लगी भीषण आग, फायर अलार्म बजते ही मची भगदड़, दमघोंटू धुएं के बीच जवानों ने बचाई 35 लोगों की जान

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि हादसा देर रात करीब 12.30 बजे हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here