बालाजी मंदिर के 65 साल के पुजारी की बेरहमी से हत्या

0
200

यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के बालाजी मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई है और एक शख्स घायल है। मंदिर में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी अनूप सिंह खुद मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

मृतक पुजारी का नाम कृष्ण गोविंद तिवारी है और उनकी उम्र 65 साल थी। वह 30 सालों से बालाजी मंदिर के पुजारी के तौर पर भगवान की सेवा कर रहे थे। मामला थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा का है।

एसपी अनूप सिंह ने बताया कि हमें ये सूचना मिली कि चारपाई पर सो रहे पुजारी की हत्या कर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक का नाम कृष्ण गोविंद तिवारी है और उनकी उम्र 65 साल है। इस घटना में एक शख्स घायल है, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उनका नाम अवधेश प्रजापति है और उनकी उम्र 50 साल है। आरोपी राजू पासवान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  kanwar Yatra 2022: 14 से 27 जुलाई तक सड़कों पर रूट देखकर निकलें, मेरठ में नहीं घुसेंगे हरियाणा के वाहन, देखें पूरा प्लान

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि एक मंदिर के पुजारी से किसी की ऐसी क्या दुश्मनी हो सकती है कि इतनी बेरहमी के साथ उनकी हत्या की गई। एक बुजुर्ग शख्स का शव चारपाई पर खून से लथपथ देखकर हर कोई हैरान है और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस का भी कहना है कि इस मामले में आरोपी पकड़ा जा चुका है और जो भी उचित वैधानिक कार्रवाई हो सकती है, वो की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here