Home उत्तर प्रदेश 54 केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में 88,320 अभ्यर्थी देंगे दरोगा भर्ती...

54 केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में 88,320 अभ्यर्थी देंगे दरोगा भर्ती परीक्षा

0
15

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने पूरी तैयारी कर ली है। 14 व 15 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा राजधानी के 54 केंद्रों पर होगी। शहर में प्रदेश 17 जनपदों से कुल 88,320 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा।

डीसीपी मुख्यालय अनिल यादव ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 22080 अभ्यर्थी शामिल होंगे। राजधानी में बनाए गए 54 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से लगातार निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष के बीच कई राउंड में अभ्यर्थी की चेकिंग होगी।

परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सर्विलांस टीम केंद्रों के आसपास बीटीएस के जरिए साल्वरों पर नजर रखेगी। थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्र से आसपास किसी भी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगने पर तत्काल हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान एसटीएफ, पुलिस टीम, साइबर सेल और सर्विलांस टीम लगातार एक्टिव रहेंगी।

यह भी पढ़ें -  "सभी देशों के लिए खतरा": फॉर्म में चल रहे विराट कोहली पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान | क्रिकेट खबर

साइबर थाना पुलिस भी लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। सोशल मीडिया पर हर संदिग्ध अकाउंट की छानबीन की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि परिवहन और रेलवे से पत्राचार कर बस अड्डों व स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से और अभ्यर्थियों के आवागमन हेतु उचित प्रबंध करने के लिए कहा गया है।

इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
डीसीपी ने बताया कि राजधानी में आंबेडकर नगर, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here