Home उत्तर प्रदेश Karauli Baba: मेडिकल स्टोर संचालक बोला- बाबा के चक्कर में पत्नी ने...

Karauli Baba: मेडिकल स्टोर संचालक बोला- बाबा के चक्कर में पत्नी ने छोड़ा, उन्होंने कर दी पूरी जिंदगी तबाह

0
117

[ad_1]

करौली बाबा

करौली बाबा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में मारपीट के आरोपी करौली बाबा उर्फ डॉ. संतोष सिंह भदौरिया और उसके परिवार के खिलाफ एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने पुलिस कमिश्नर के यहां पहुंचकर बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कमिश्नर वीवीआईपी ड्यूटी पर थे। लिहाजा उनके एवज में स्टाफ अफसर अशोक कुमार सिंह ने शिकायत सुनी। अधिकारी ने बिधनू थानेदार को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. देवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि आराजी संख्या 1858 व 1859 करौली पिपरगवां में संतोष सिंह भदौरिया उनकी पत्नी और बेटे के नाम पर लवकुश विद्या आश्रम नाम से ट्रस्ट बना है। उसकी आड़ में यह लोग अशिक्षित और भोले भाले लोगों को भूत प्रेत और पितृ दोष उतारने के नाम पर बरगलाते हैं। इन सबसे बेतहाशा धन उगाही करते हैं। 

यह भी पढ़ें -  Varanasi: एयरपोर्ट के विस्तार के सीमांकन की टीम आज सौंपेगी रिपोर्ट, 350 एकड़ जमीन का होना है अधिग्रहण

बाबा अपना यू ट्यूब चैनल ईश्वरीय चिकित्सा विज्ञान केंद्र के नाम से चलाता है, इसमें उसने धर्म को लेकर कुछ गलत टिप्पणियां भी की हैं। उन्होंने इस संबंध में अधिकारी को दो वीडियो के लिंक भी उपलब्ध कराए हैं।

करौली बाबा के खिलाफ एक अधिवक्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। बिधनू थाना प्रभारी को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।-अशोक सिंह, स्टाफ अफसर पुलिस कमिश्नर

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here