Home उत्तर प्रदेश Varanasi: अदालत के आदेश पर मदरसे के प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर मुकदमा...

Varanasi: अदालत के आदेश पर मदरसे के प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

0
115

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के जलालीपुरा स्थित मदरसा मदीनतुल उलूम के प्रधानाचार्य दीवान साहब जमा खां और प्रबंधक नुरुल हुदा अंसारी उर्फ बाबू के खिलाफ जैतपुरा थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा अदालत के आदेश से जलालीपुरा निवासी मोहम्मद एकराम अंसारी की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है।

मोहम्मद एकराम अंसारी ने बताया कि वह जलालीपुरा स्थित मदरसा मदीनतुल उलूम की प्रबंध समिति में ऑडीटर के पद पर रहे हैं। अक्तूबर 2022 में उन्हें जानकारी हुई कि मदरसे के प्रधानाचार्य दीवान साहब जमा खां और प्रबंधक नुरुल हुदा अंसारी उर्फ बाबू ने फर्जी तरीके से अध्यापकों की नियुक्तियां कीं। साथ ही, कागजात में हेरफेर कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया।

यह भी पढ़ें -  Mau News: वीसी से पेश हुए विधायक अब्बास अंसारी

इस संबंध में कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह अदालत की शरण में गए। इस संबंध में जैतपुरा थाना प्रभारी मथुरा राय ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here