Home ब्रेकिंग मुंबई: मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने 2 पड़ोसियों को चाकू मार...

मुंबई: मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने 2 पड़ोसियों को चाकू मार कर मार डाला, 3 घायल

0
59

[ad_1]

मुंबईदक्षिण मुंबई में एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार को 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना ग्रांट रोड स्थित पार्वती मेंशन में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने उसे छोड़ दिया था, और उसे संदेह था कि उसके पड़ोसियों ने उन्हें उकसाया था। वह तब से मानसिक रूप से परेशान था और शुक्रवार को अपने पड़ोसियों को देखकर वह अपने घर गया, चाकू उठाया और कथित तौर पर पड़ोसी परिवारों के पांच लोगों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें -  NEET PG 2023: क्या 99.3 पर्सेंटाइल वाले स्टूडेंट का एडमिशन नेटिविटी क्लेम पर रद्द किया जा सकता है? कोर्ट तय करे

अधिकारी ने कहा कि घायलों को गिरगाम के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां जयेंद्र और नीला मिस्त्री नाम के दंपति की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि डीबी मार्ग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here