Home उत्तर प्रदेश Azamgarh News: घर पर चढ़ कर छह बदमाशों ने किशोर को मारा...

Azamgarh News: घर पर चढ़ कर छह बदमाशों ने किशोर को मारा चाकू

0
103

[ad_1]

थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में रविवार की रात भूमि विवाद को लेकर बाइक सवार छह बदमाश एक व्यक्ति के घर पर चढ़ आए और किशोर को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी मय दल बल पहुंच गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कटात चक कटात गांव निवासी मुन्ना (16) पुत्र मानिक राज यादव रविवार की रात अपने घर पर मौजूद था। देर रात तीन बाइक सवार आधा दर्जन बदमाश घर पर चढ़ आए और मुन्ना पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके अलावा उसकी मंडई को भी बदमाशों ने गिरा दिया। चाकू लगने से घायल मुन्ना लहुलुहान होकर बेहोश हो गया था। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मेंहनगर थाना पुलिस के अलावा सीओ सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। घायल मुन्ना को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है। घटना के पीछे कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  kishan lal of shahjahanpur reached the collectorate wearing ppe kit to enroll की सबसे ताज़ा खबर

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here