Home उत्तर प्रदेश Hathras News: सट्टा किंग चतुरा के बेटे पर बड़ी कार्रवाई, पिस्टल लेकर...

Hathras News: सट्टा किंग चतुरा के बेटे पर बड़ी कार्रवाई, पिस्टल लेकर डांस करने पर मुकदमा दर्ज

0
111

[ad_1]

Big action on Satta King Chatura son case filed for dancing with pistol

तमंचे के साथ डीजे पर युवा
– फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

हाथरस में सोमवार देर शाम कई थानों की पुलिस ने सट्टा किंग चतुरा के सिकंदराराऊ रोड स्थित गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। पुलिस ने वहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस उसके लड़के व कुछ अन्य लोगों की तलाश में भी दबिशें दे रही थी। 

रविवार को एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो शहर के सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा निवासी नगला अलगर्जी रोड के बेटे कृष्णा का बताया जा रहा था। इसमें वह पिस्टल लेकर डांस कर रहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही एसपी देवेश कुमार पांडेय ने हाथरस गेट कोतवाली में कृष्णा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। 

यह भी पढ़ें -  UP Election 2022: जयंत चौधरी के पत्नी चारू ने मथुरा में किया मतदान, नहीं आए रालोद मुखिया

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस को चतुरा का बेटा कृष्णा के सिकंदरराऊ रोड स्थित लखन किशन गेस्ट हाउस में मौजूद होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने उसके गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। वहां से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। बता दें, सट्टा किंग के नाम से कुख्यात चतुरा पर कई थानों में 48 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और कई बार पुलिस उसे जेल भी भेज चुकी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here