ब्रज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल: मथुरा-वृंदावन में मंदिरों के किए दर्शन, गोकुल में रसखान की समाधि देखी

0
34

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:36 AM IST

सार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय मथुरा दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने मंदिरों के दर्शन किए। दूसरे दिन वह गोकुल पहुंची, जहां रसखान समाधि स्थल पर कराए गए कार्यों को अवलोकन किया। 

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को गोकुल स्थित रसखान की समाधि स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस ऐतिहासिक स्थल के बारे में जाना। यहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद राज्यपाल का काफिला वृंदावन के रमण रेती पहुंचा। वहां वह करीब 25 मिनट तक रहीं।  

राज्यपाल सोमवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह में आईं थीं। समारोह के बाद उन्होंने शाम के वक्त विश्राम घाट पर यमुना का विधिविधान पूर्वक पूजन किया। इसके बाद आनंदीबेन पटेल ने पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश के दर्शन किए।

शाम सात बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहुंचीं। राज्यपाल वीआईपी रोड से गोल्फ कार से मंदिर पहुंचीं। सिंह द्वार से श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश करने के बाद वीआईपी गैलरी में पहुंचकर उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर सेवायत गोस्वामियों ने आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें -  शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव से चल रही तनातनी के बीच लिया बड़ा फैसला

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here