Home उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य से ठगी: शिक्षा विभाग का कर्मचारी बनकर दिया ऐसा झांसा, ट्रांसफर...

प्रधानाचार्य से ठगी: शिक्षा विभाग का कर्मचारी बनकर दिया ऐसा झांसा, ट्रांसफर करा लिए 99990 रुपये

0
68

[ad_1]

Fraud with the principal posing as an employee of the education department got transferred

साइबर क्राइम
– फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आगरा के पीलाखार स्थित बाल भारती विद्यालय के प्रधानाचार्य को साइबर अपराधी ने ठग लिया। शिक्षा विभाग का कर्मचारी बनकर बच्चों की धनराशि भेजने का झांसा देकर खाते में 99990 रुपये ट्रांसफर करा लिए। प्रधानाचार्य ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की है।

ट्रांस यमुना काॅलोनी फेज दो निवासी रहीस अहमद के साथ घटना हुई। उन्होंने बताया कि वह अपने स्कूल में आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश देते हैं। डाटा ऑनलाइन फीड होता है। छह मई को एक काॅल आई। काॅल करने वाले ने अपना नाम अरविंद बताया। कहा कि वो खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात है। आपने आठ बच्चों को आरटीई में प्रवेश दिया है। इन बच्चों के लिए सरकारी धनराशि आपको ट्रांसफर करनी है। ई-वालेट का नंबर बता दो। उन्होंने नंबर बता दिया।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: 15 केंद्रों पर हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 2269 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम

ये भी पढ़ें – गैरमर्द के लिए उजाड़ लिया सुहाग: कत्ल के बाद रातभर पति की लाश संग सोती रही पत्नी, सुबह किया ये काम, लेकिन…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here