Home उत्तर प्रदेश Varanasi: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का NSUI-BHU मनाया जश्न, LPG सिलिंडर...

Varanasi: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का NSUI-BHU मनाया जश्न, LPG सिलिंडर को अगरबत्ती दिखाकर कसा तंज

0
65

[ad_1]

NSUI BHU celebrated victory of Congress in Karnatak  taunted by showing LPG cylinders

बीएचयू के सिंह द्वार पर छात्रों का प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का जश्न शनिवार को मनाया गया। बीएचयू के सिंहद्वार पर एनएसयूआई और अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस ने ढोल-नगाड़ों के बीच मिठाईयां बंटी। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। कार्यकर्ताओं ने जश्न के दौरान ही रसोई गैस सिलिंडर को अगरबत्ती दिखाकर भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर पर तंज कसा।

एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा की कोशिशों के बावजूद कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नकार दिया। कांग्रेस के दौर में महंगाई को मुद्दा बनाने वाली भाजपा के राज में रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल से लगायत हर वस्तु के बढ़े दाम और मंहगाई की मार से जनता त्रस्त है।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: 30101 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन, 501 परीक्षक रहे अनुपस्थित

करवट ले रही हिंदुस्तान की राजनीति

 कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत ने स्पष्ट रूप से संदेश दे दिया कि हिंदुस्तान की राजनीति अब करवट ले रही है। जीत का श्रेय राहुल गांधी को जाता है। कर्नाटक से विजयश्री के रूप में निकला यह ऐतिहासिक संदेश पूरे भारत में जाएगा।

ये भी पढ़ें; वाराणसी में फिर भाजपा सरकार, प्रचंड जीत के साथ मेयर बने अशोक तिवारी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here