Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: नाबालिग साबित हुई सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता

Unnao News: नाबालिग साबित हुई सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता

0
67

[ad_1]

उन्नाव। सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता जांच में नाबालिग साबित हुई है। इसके बाद न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन दक्षिणी के कोर्ट में पीड़िता के कलमबंद बयान दर्ज हुए।

दही थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को 21 मई की रात उसी मोहल्ले में गेस्ट हाउस संचालक अनिल तूली और उनके शुक्लागंज निवासी सुनील ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना में होटल मालिक कमलेश वर्मा को भी पुलिस ने दोषी पाए जाने पर मंगलवार को जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित किशोरी की उम्र की जांच के लिए सीएमओ के यहां लेकर गई जहां एक्सरे के माध्यम से उम्र की जांच की गई। जांच में वह नाबालिग पाई गई है। इसके बाद पुलिस उसे लेकर सिविल जज जूनियर डिवीजन दक्षिणी के न्यायालय पहुंची। न्यायाधीश अंबिका मल्होत्रा ने 25 मिनट में बयान दर्ज किए। दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में दाखिल करने के लिए चार्ज शीट तैयार की जा रही है।—सदमे में पीड़िता, अजीब हरकतें करती रही सिविल जज जूनियर डिवीजन के कक्ष के बाहर करीब एक घंटे तक पीड़िता बैठी रही। इस दौरान वह अजीब सी हरकतें करती रही। लोग उसे मानसिक बीमार समझते रहे। कभी वह जमीन पर बैठती तो कभी बेंच पर, अचानक ताली बजाने लगती तो कभी दुपट्टा हटाकर फेंकने लगती। माता-पिता उसे संभालते रहे। सुरक्षा में महिला कांस्टेबल तैनात रहीं। एसओ ने बताया कि घटना के बाद से किशोरी कुछ परेशान है।

यह भी पढ़ें -  UP Election 4th Phase: हरदोई समेत चार जिलों में मतदान, वोट करने पहुंचे साक्षी महाराज और नरेश अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान

—

पीड़िता हाईस्कूल की छात्रा

दही थाना पुलिस ने पीड़िता के शैक्षिक अभिलेखों की जानकारी के लिए शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंच कर जांच की। पीड़िता ने इसी वर्ष कक्षा नौ की परीक्षा पास की है। अब वह दसवीं में पहुंची है। पुलिस ने प्रधानाचार्य से ब्योरा मांगा है।

—

अभी वन स्टाप सेंटर में रखा

विधिक प्रक्रिया और जरूरी जांच पूरी हो जाने तक पुलिस पीड़िता को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। गुरुवार को पुलिस एक बार फिर पीड़िता का मेडिकल व एक्सरे कानपुर हैलट अस्पताल में कराएगी।

—

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here