Home उत्तर प्रदेश Varanasi: निर्माणाधीन शोरूम की जर्जर दीवार गिरी, साड़ी कंपनी के मजदूर की...

Varanasi: निर्माणाधीन शोरूम की जर्जर दीवार गिरी, साड़ी कंपनी के मजदूर की मौत, साथियों ने किया हंगामा

0
57

[ad_1]

under construction showroom dilapidated wall collapsed in varanasi laborer of saree company died

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के तरना स्थित एक कंपनी के निर्माणाधीन शोरूम की जर्जर दीवार ढहने से शुक्रवार को उसके बगल की साड़ी की प्रिंटिंग करने वाली कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दीवार के मलबे में दबकर दो अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे से गुस्साए मजदूर के साथी निर्माणाधीन शोरूम और साड़ी की प्रिंटिंग करने वाली कंपनी के मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सभी का कहना था कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए। देर रात करीब 11 बजे धरना खत्म हुआ। शिवपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 

यह भी पढ़ें -  भारत और फ्रांस के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करेगी PM Modi की यह यात्रा

दीवार के मलबे में तीन लोग दबे थे

शिवपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर का रहने वाला बच्चेलाल पाल (45) तरना स्थित साड़ी की प्रिंटिंग का काम करने वाली एक कंपनी में मजदूरी करता था। प्रिंटिंग कंपनी के बगल में पहले एक बीड़ी का कारखाना था। अब वहां एक कंपनी का शोरूम बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर योजना का रास्ता साफ, हाल में जमीन को लेकर हुआ था भारी बवाल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here