Home उत्तर प्रदेश Unnao News: पाटन कस्बा बाजार में दुकानों में लगी आग

Unnao News: पाटन कस्बा बाजार में दुकानों में लगी आग

0
119

[ad_1]

पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के पाटन कस्बे में कपड़े और जूते की दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुरवा और बीघापुर फायर स्टेशन की दो दमकल आग बुझाने में जुटी हैं। अभी नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।

 

बिहार कस्बा निवासी नीलेश अवस्थी की पाटन-धानीखेड़ा मार्ग पर कस्बे में ही कपड़े और फुटवियर की दुकान है। शुक्रवार रात करीब दस बजे दुकान से अचानक धुआं और लपटें भी निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने अग्निशमन और पुलिस को सूचना दी। बीघापुर, पुरवा स्टेशन से दो दमकल पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया है। शार्टसर्किट से आग लगने का अनुमान है। एसओ संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने चेलों से भक्तों को चेताया

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here