Home उत्तर प्रदेश टमाटर जैसा केक काटकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर साधा निशाना

टमाटर जैसा केक काटकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर साधा निशाना

0
193

Lucknow : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में शनिवार को खासा जोश देखने को मिला। इसी कड़ी में वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिन पर टमाटर जैसा केक काटा और लोगों के बीच टमाटर बांटे। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले एक पार्टी कार्यकर्ता ने कहा कि वे मिठाइयां मंहगी हो गई हैं इसलिए वे मिठाइयां नहीं बांट रहे हैं। आपको बताते चलें कि अखिलेश यादव का जन्म 01 जुलाई 1973 को हुआ था और वह आज को 50 साल के हो गए। चार बार लोकसभा सदस्य रह चुके अखिलेश यादव करहल से विधायक हैं और वर्तमान में यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष हैं। वह 2012 से 2017 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे और 2012 से 2018 तक यूपी विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
सपा कार्यकर्ता ने कहा, हम हमेशा अपने नेता का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन इस बार महंगाई चरम पर है। हम मिठाइयां बांट सकते थे लेकिन मिठाइयां भी महंगी हो गई हैं। टमाटर की कीमत 120 रुपये किलो है। हमारे गांवों में, हम टमाटर की चटनी के साथ चपाती खाते हैं, लेकिन वह भी हमारी थाली से छीनी जा रही है। इसलिए, हम टमाटर बांट रहे हैं और टमाटर जैसा केक भी काट रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  GI महोत्सव: बनारस में 11 राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी, केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- लोकल के लिए बनें वोकल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

बसपा प्रमुख मायवती ने भी जन्मदिन पर दी शुभकामनायें
बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट में लिखा- समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here