Home अपराध हरियाणा में हाई अलर्ट, शैक्षणिक संस्थान और इंटरनेट बंद, नूंह और सोहना...

हरियाणा में हाई अलर्ट, शैक्षणिक संस्थान और इंटरनेट बंद, नूंह और सोहना में भड़की हिंसा

0
1192

हरियाणा के नूंह में दो समुदायों के बीच हुए बवाल के दौरान हिंसा भड़क गई। इस दौरान होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं अब हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय हरियाणा में केंद्रीय बलों की 15 कंपनियां भेज रहा है। वहीं दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सोहना में भी अब हिंसा भड़क गई है।

ज्ञात हो कि मुस्लिम बाहुल्य नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही, निकटवर्ती गुरुग्राम जिले के सोहना में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ ने चार वाहनों और एक दुकान को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क पर घंटों तक आवागमन को बाधित रखा। वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस ने नूंह के एक शिव मंदिर से लगभग 2,500 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। इनमें श्रद्धालु और वे लोग शामिल थे जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच झड़प के दौरान वहां शरण ली थी।

यह भी पढ़ें -  "पता नहीं कितने विधायक सचिन पायलट का समर्थन करते हैं": पी चिदंबरम

आपको बताते चलें कि नूंह और गुरुग्राम जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। नूंह और फरीदाबाद में बुधवार तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बन्द कर दी गई हैं। वहीं एहतियात के तौर पर गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को मंगलवार को बंद करने का आदेश दिया गया। विज ने कहा कि एक व्यक्ति को नूंह के अस्पताल में मृत लाया गया जबकि 16 अन्य का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here