Home अपराध बीमा की रकम और प्रेमिका को पाने की चाहत ने रिश्ते का...

बीमा की रकम और प्रेमिका को पाने की चाहत ने रिश्ते का किया कत्ल, पुत्र ने ही गला दबाकर की थी पिता की हत्या

0
1039

उन्नाव में रविवार को रिश्तों का कत्ल होने की जानकारी से आमजन में सनसनी फैल गई। अजगैन कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के गांव धाराखेड़ा में गला दबाकर हुई किसान की हत्या के मामले का खुलासा किया। इसमें उसके बेटे पर प्रेमिका व रुपयों के लिये कत्ल किये जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

आपको बताते चलें कि अजगैन कोतवाली क्षेत्र के धारा खेड़ा गांव निवासी तुलाराम पुत्र प्यारे बीती 27 जुलाई की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सो गया था। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो चारपाई पर तुलाराम नहीं था। परिजन जब खेत गए तो वहां तुलाराम का शव देख दंग रह गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़ें -  UP : प्रयागराज में पुलिस लाइन के पास लगाया पीएम का आपत्तिजनक पोस्टर, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

इसके बाद तुलाराम के बेटे राजकुमार ने गांव निवासी तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्रार्थनापत्र दिया था। रविवार को घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मृतक के बेटे राजकुमार को एक महिला से प्रेम था। वह उससे शादी करना चाहता था। जिसका विरोध तुलाराम करता था। राजकुमार ने पिता के नाम 40 लाख का बीमा कराया था। जिसकी 2000 रुपये किस्त भी जमा की थी।

वह बीमा की रकम से प्रेमिका के लिये अजगैन में प्लाट खरीदकर घर बनवाना चाहता था। इसके चलते पिता को जिसे रास्ते से हटाने के लिये 27 जुलाई की रात पिता को शराब पिलाई और बाइक पर बैठाकर खेत ले गया। जहां गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गमछा बरामद कर आरोपी बेटे को कोर्ट में पेश किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here