Home Trending तेज रफ्तार कार ने मारी ऐसी टक्कर कि हवा में उड़ता दिखा...

तेज रफ्तार कार ने मारी ऐसी टक्कर कि हवा में उड़ता दिखा बाइक सवार

0
411

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शक्तिनगर-बनारस हाईवे पर एक खौफनाक घटना हुई जिसका वीडियो सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार कार ने ऐसी टक्कर मारी कि हवा में उड़ता दिखा बाइक सवार। अचानक से फुल स्पीड में सनसनाती हुई एक कार आई और रोड पर जा रही एक बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक पर सवार शख्स फुटबॉल की तरह हवा में कलाबाजियां खाता दिखा और फिर रोड पर गिर गया।

उसे सिंगरौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को हुई यह दुर्घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ते दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बीना में यू-टर्न लेते समय एक बाइक कार की चपेट में आ गई जिसके बाद बाइक पर सवार व्यक्ति हवा में उछला और फिर मोटरसाइकिल के साथ कई मीटर तक घिसटता चला गया। इसके बाद कार सामने से आ रही बुलेरो वाहन में जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार और कार में बैठे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खड़िया निवासी 58 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तर कोरिया का कहना है कि हालिया मिसाइल लॉन्च "परमाणु अभ्यास" थे: रिपोर्ट

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, यू-टर्न लेने के दौरान बाइक सवार ने सीडिंग वाहन पर ध्यान नहीं दिया। कार तेज गति से आ रही थी और राजेन्द्र ने हेलमेट भी नहीं पहना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here