Home उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाराबंकी मे पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत निर्मित...

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाराबंकी मे पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत निर्मित सम्पर्क मार्ग का किया निरीक्षण

0
270

अक्षत टाइम्स संवाददाता, लखनऊ, 03 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद बाराबंकी मे पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत निर्मित सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण किया। बाराबंकी के ग्राम पंचायत प्यारेपुर सरैया मे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित अन्नप्राशन प्रेरणा महिला लघु उद्योग केंद्र का जायजा लिया तथा उद्योग केंद्र मे बनने वाली 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चो के लिए बनने वाली रेशपी, 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चो, गर्भवती एव धात्री महिलाओ के लिए आटा वेशन हलुआ, बर्फी व मूंग दाल खिचड़ी व कुपोषित बच्चो के लिए ऊर्जा युक्त हलुआ सामग्री की क्वालिटी का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री टीएचआर प्लांट की सराहना की और स्वयं सहायता समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने उद्योग केंद्र को सौर ऊर्जा से संचालित कराने का आश्वासन दिया तथा समूह की महिलाओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओ के सशक्तीकरण का बेहतर प्रयास देखने को मिला। आज महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से पीछे नही है। निरीक्षण के दौरान सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, अंगद सिंह, राजरानी रावत, परियोजना निदेशक मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित लखनऊ अयोध्या रोड से ग्राम गदिया सम्पर्क मार्ग का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  UP: नमाज के लिए रात में सड़क पर रोकी जनरथ बस, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा, कही ये बात

निरीक्षण के दौरान सड़क की गुणवत्ता ठीक मिली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ जाते समय सफेदाबाद-बाराबंकी मुख्य मार्ग से रघईपुर, मुबारकपुर होते हुए गदिया संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी है। डिप्टी सीएम ने सड़क से गदिया गांव तक पहुंचे। श्री मौर्य ने गदिया गांव के पास रुककर सड़क से जाने वाले राहगीरों को रोक उनसे फीडबैक भी लिया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पारिजात संस्थान, प्यारे पुर, निकट सफदरगंज बाराबंकी मे पूर्व विधायक, स्वर्गीय राम नरेश रावत की प्रतिमा का अनावरण कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अपने क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा की। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक व जिले के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here