Home उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री ने 47 संकुल संघो की दीदियों को सौपा 10 करोड़...

उप मुख्यमंत्री ने 47 संकुल संघो की दीदियों को सौपा 10 करोड़ से अधिक की धनराशि के चेक

0
138

अक्षत टाइम्स संवाददाता, लखनऊ, 10 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप के साथ कलेक्ट्रेट सभागार, बहराइच में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित 47 संकुल संघो की दीदियों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में रू. 10 करोड़ 38 लाख 40 हजार की धनराशि का चेक तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 04 लाभार्थियों को आवास की चाभी तथा 03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने ग्राम पंचायत पुरैना भवानी बक्श निवासी राकेश पुत्र बुधराम व मुशीर पुत्र रफीक को स्वीकृति पत्र तथा खुशीराम पुत्र माधव व गौरी शंकर पुत्र जोखन को आवास की चाभी, हाड़ा बसहरी निवासी राजू पुत्र बाबू व नान्हू पुत्र पैरू को आवास की चाभी, गुरघुट्टा निवासी मायाराम पुत्र दुलारे को स्वीकृति पत्र का वितरण किया।

यह भी पढ़ें -  Azamgarh accident: इंजीनियरिंग के छात्र की पिकअप की चपेट में आने से मौत, बाइक से जा रहा था कॉलेज


इस अवसर पर विधायक प्रयागपुर सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, एएसपी सिटी ज्ञानन्जय सिंह, एएसपी, ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीओ सिटी राजीव सिसौदिया, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए राजकुमार, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी, डीसी एनआरएलएम रमेन्द्र कुशवाहा व अन्य अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह के प्रतिनिधि कुंवर करणवीर सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here