Home Trending Lucknow : अंबेडकर पार्क में हाथी पर गिरी आकाशीय बिजली, दांत टूटकर...

Lucknow : अंबेडकर पार्क में हाथी पर गिरी आकाशीय बिजली, दांत टूटकर बिखरे

0
380

राजधानी लखनऊ के अंबेडकर पार्क में रविवार रात भारी बारिश के दौरान पार्क में लगे एक हाथी की मूर्ति पर बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से हाथी की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई है। मूर्ति के दांत टूटकर बिखर गए हैं और उसमें दरार भी पड गई है।

आपको बताते चलें कि रविवार रात से राजधानी लखनऊ में बिजली गरजने के साथ भारी बारिश हो रही है। इस दौरान लखनऊ के कई इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिरी। हालांकि कहीं से किसी के जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: दूसरे जिलों में मांगी गई हैं बसें, चुनाव में चलीं जाएंगी 120 रोडवेज, यात्री रहेंगे परेशान

वहीं लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में भारी बारिश के दौरान पार्क में लगी हाथी की मूर्ति पर भी आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे हाथी की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई है और मूर्ति में दरार पड़ गई है। जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली पार्क में लगे 60 हाथियों में 52 नंबर वाले हाथी की मूर्ति पर गिरी है। इस हाथी के स्टैच्यू की कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here