ग्यारह राज्यों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए देश को मिलने जा रहीं 9 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

0
51

नई दिल्ली। देश को एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। पीएम मोदी 24 सितंबर को इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे। ये 9 नई वंदे भारत ट्रेनें ग्यारह राज्यों में कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगे और लोगों को आने-जाने के लिए एक सुगम माध्यम देंगी। इन ट्रेनों के संचालन से पुरी, मदुरै और तिरूपति जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को नई कनेक्टिविटी मिलेगी। ये ट्रेनें काफी तेज होंगी, जिससे यात्रियों के समय की काफी बचत होगी। इन ट्रेनों में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर 2023 को दोपहर 12रू30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई वंदे भारत ट्रेनें देशभर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

यह भी पढ़ें -  ममता बनर्जी कैसे भगवा सिद्धांत का इस्तेमाल करके बंगाल में बीजेपी को कुचल रही हैं

ये नौ ट्रेनें ग्यारह राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। ये ट्रेनें अपने मार्गों पर सबसे तेज ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी। इन वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत से देश में रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here