Home उत्तर प्रदेश हसनगंज थानाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर को बताया फर्जी

हसनगंज थानाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर को बताया फर्जी

0
117

अक्षत टाइम्स संवाददाता, उन्नाव। हसनगंज कोतवाली के 50 मीटर दूरी पर स्थित पुराने थाने के भवन से 96 बैटरी वा इनवर्टर सहित अन्य लाखो के सामान चोरी होने की खबर सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुई थी। जिसको लेकर हसनगंज थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि पुराने थाने की बिल्डिंग में कोई भी कीमती सामान नही रखा गया है।

बिल्डिंग में केवल मृत लोगो की पीएम पोटली रखी गई है। जिसके निस्तारण को लेकर बीते दिनो एसडीएम ने आदेश जारी किया था। उसी के क्रम में पुराने थाने से पोस्टमार्टम पोटलियां खोजी जा रही हैं। चोरी की घटना फर्जी प्रसारित की गई है।

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक: नौकरी मिलने से बेहद खुश थी नर्स, अचनाक कुछ ही घंटों में आई खौफनाक मौत, देखकर सिहर उठे लोग

भवन जर्जर होने के कारण दीवार की कुछ ईटे गिर गई थी। जिससे बंदर पोटलियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसको लेकर दीवार बनवा दी गई है। 6 से 7 वर्षों में ऐसा कोई भी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है जिसमें 96 बैटरियां वा इंन्वर्टर बरामद किया गया हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here