Home अपराध पिता के खिलाफ पुत्र ने दर्ज कराया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

पिता के खिलाफ पुत्र ने दर्ज कराया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

0
178

बहराइच जिले के खजुरी गांव में शुक्रवार को बेटे ने पिता से रुपए और पासबुक की मांग को लेकर विवाद किया था। जिसमें वृद्ध ग्रामीण की मौत हो गई थी। बाबा की मौत पर पोते ने अपने पिता पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी बडेलाल तिवारी (80) ने केसीसी बनवा रखा है। बड़ेलाल ने अपने खाते से कुछ रुपए निकाला था। शुक्रवार को बड़े लाल के छोटे बेटे इंद्रजीत ने रुपए और पासबुक दोनों की मांग की। इस पर बडेलाल ने पासबुक देने से इंकार कर दिया। इससे पुत्र इंद्रजीत नाराज हो गया।

उसने अपने वृद्ध पिता से रुपए और पासबुक के लिए विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान ही बड़ेलाल से पासबुक और नगदी छीनने का प्रयास किया। इसी में बड़ेलाल को चोट लग गई। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। परिवार के लोग वृद्ध को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: श्वानों को बढ़ती संख्या पर लगेगी रोक, सभी नगर निगमों में बनेंगे पशु जन्म नियंत्रण केंद्र

यहां पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर थानेदार ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को अमृत वृद्धि ग्रामीण के पोते जय भगवान ने अपने पिता इंद्रजीत तिवारी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि रुपए के लेनदेन और पासबुक को लेकर पिता पुत्र में विवाद हुआ था। पुत्र की तहरीर पर उसके ही पिता के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here