Home उत्तर प्रदेश मुंडन में शामिल होने आए तीन युवक गंगा में डूबे, एक की...

मुंडन में शामिल होने आए तीन युवक गंगा में डूबे, एक की मौत

0
184

उन्नाव के बारासगवर थानांतर्गत बक्सर घाट पर मुंडन में शामिल होने पहुंचे उन्नाव शहर निवासी तीन युवक गंगा नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गये। चीख पुकार सुन घाट पर मौजूद गोताखोरों ने दो को बाहर निकाल लिया। वहीं एक अभी तक लापता है। पुलिस डूबे युवक की तलाश में जुटी है।

बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पीतांबर नगर निवासी संजय (23) पुत्र प्रहलाद, लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र के गांव सरपोटगंज निवासी अतुल पुत्र शिवराम कुशवाहा व अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव बख्शी खेड़ा निवासी अजय पुत्र भगवती प्रसाद बक्सर घाट स्थित चण्डिका माता मंदिर में हो रहे मुंडन में शामिल होने गए थे।

इसी दौरान तीनों ने गंगा नहाने का प्लान बनाया। बक्सर घाट में नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गये। चीखने की आवाज सुन वहां मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद अतुल व अजय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। जबकि, संजय का पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav 2023: बागियों पर चला चाबुक, भाजपा का सख्त रुख, 200 और बागी पार्टी से बाहर; अब तक 500 हुए OUT

तीन युवकों के गंगा में डूबने की सूचना पर बारासगवर एसओ दिलीप प्रजापति फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अन्य गोताखोरों को लगाकर संजय की तलाश तेज करवाई। फिलहाल संजय का कोई भी पता नहीं चला है। उधर मुंडन में शामिल होने पहुंचे लोगों में खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here