Home अपराध UP : दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका से किया...

UP : दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका से किया दुष्कर्म, अभियोग दर्ज

0
129

अपनी नाबालिग प्रेमिका को धोखे से बुलाकर प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर उसे हवस का शिकार बना लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जनपद प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का बगल के पुरवे के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि दो दिन पूर्व प्रेमी ने किशोरी को मिलने के लिए गांव के पास एकांत में बुलाया। जहां पहले से ही प्रेमी के दो दोस्त थे। तीनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह पीड़िता वहां से छूटकर भागी तो घबराहट में गड्ढे में गिरकर घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़ें -  आगरा में कोरोना संक्रमण: पिछले 24 घंटे में 617 मरीज हुए स्वस्थ्य, 241 नए संक्रमित भी मिले, 460 पहुंची मृतक संख्या

बुधवार को किशोरी ने पिता के साथ अंतू थाने पहुंच कर आपबीती बताई। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में है। थानाध्यक्ष अंतू जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज वर्मा, प्रमेश व नवीन कुमार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here