Home अंतरराष्ट्रीय टैक्सी और ट्रक की टक्कर में 22 लोगों की दर्दनाक मौत

टैक्सी और ट्रक की टक्कर में 22 लोगों की दर्दनाक मौत

0
112

एक भीषण सड़क हादसे में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह भीषण हादसा टैक्सी और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में हुआ। हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी जिम्बाब्वे में एक मिनीबस टैक्सी की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई, जिसमें 22 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के प्रवक्ता पॉल न्याथी ने बताया कि मंगलवार की रात को हुए इस हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्याथी ने एक बयान में बताया कि यह दुर्घटना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर बुलावायो को पड़ोसी दक्षिण अफ्रीका की सीमा से लगे शहर बीटब्रिज से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई। लगभग डेढ़ करोड़ की आबादी वाले देश जिम्बाब्वे की अर्थव्यवस्था वर्षों से मुद्रा संकट और उच्च मुद्रास्फीति से प्रभावित है।

यह भी पढ़ें -  गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल की धमकी को नजरअंदाज नहीं कर रही बीजेपी, भगवा पार्टी की योजना पर एक नजर

ऐसे में यहां के बहुत से लोग बेचने के लिए सामान खरीदने या व्यक्तिगत उपयोग के लिए सामान खरीदने के वास्ते दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करते रहते हैं। बहुत से लोग परिजनों से मिलने या काम के सिलसिले में भी आते जाते रहते हैं। जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह है कि कुछ चालकों द्वारा वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादा जाता है या वाहनों को निर्धारित गति से अधिक गति से चलाया जाता है। यहां की सड़कों की खराब हालत भी हादसों की प्रमुख वजहों में से हैं। हालांकि हाल के वर्षों में कुछ प्रमुख राजमार्गों के सुधार का काम किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here