यूक्रेन संकट: छह दिन से खारकीव में फंसी है आगरा की अंजलि, 28 छात्र युद्धभूमि से सुरक्षित जगह पहुंचे

0
83

[ad_1]

यूक्रेन में फंसे ताजनगरी के 29 छात्रों में से 28 बच्चे युद्धभूमि से निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। लेकिन अंजलि छह दिन से खारकीव शहर में फंसी है। बाकी 28 छात्रों ने यूक्रेन छोड़ नजदीक देशों का बॉर्डर पार कर लिया है। इन सभी ने सुरक्षित हंगरी, पौलेंड, रोमानिया, स्लोवाकिया देशों में आश्रय लिया है। इनके अलावा 10 छात्र-छात्राएं सकुशल घर वापस आ गए हैं। 

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग में खारकीव में लगातार हमले हो रहे हैं। यहां सिकंदरा निवासी अंजलि पचौरी और शमसाबाद रोड निवासी भव्या चौहान छह दिन से फंसी हुई हैं। अंजलि के पिता बृज गोपाल ने बताया कि बेटी खारकीव से निकलने के लिए ट्रेन नहीं पकड़ पाई है। वहीं खारकीव में ही फंसी भव्या के पिता डॉ. डीएस चौहान के मुताबिक उनकी बेटी को खारकीव से निकलने के लिए ट्रेन मिल गई है। इनके अलावा कीव में फंसे पांचों छात्रों निकल आए हैं। 

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि यूक्रेन में फंसे जिले के 28 छात्र सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। खारकीव में फंसी अंजलि के परिजनों से एसडीएम ने मुलाकात की है। यूपी के लिए एयरपोर्ट पर अलग हेल्प डेस्क बनी है। छात्रों की वापसी शुरू हो गई है। 

बुधवार को आए दो और छात्र

ताजनगरी के 39 छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली है। जिनमें आठ छात्र बुधवार तक लौट आए हैं। बृहस्पतिवार को अलबतिया निवासी रजत सिनसिनवार सुबह आगरा आ गए। रात आठ बजे की फ्लाइट से शमसाबाद रोड निवासी भव्या चौहान भी पौलेंड से दिल्ली पहुंच गई हैं। 

यह भी पढ़ें -  Hathras News: हाथरस के एआरटीओ के खिलाफ गैर जमानती वारंट, वाहन गलत तरीके से ट्रांसफर करने का आरोप

अब तक कुल 10 छात्र वापस घर आ चुके हैं। 28 छात्र यूक्रेन छोड़ नजदीकी देशों में सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। राशि गुप्ता स्लोवाकिया में पहुंच गई हैं। वहीं अकेली अंजलि खारकीव में फंसी है। बुधवार को भारतीय दूतावास ने खारकीव को लेकर एडवायजरी जारी की। जिसमें उन्होंने खारकीव में फंसे भारतीयों को तत्काल वहां से शहर छोड़ने के लिए कहा है। 

अब तक ये लौटे हैं घर

  • अरविंद परमार पुत्र ब्रजमोहन परमार निवासी रारौटी गांव, बाह
  • अनंत सिकरवार पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी रंजीतपुरा, फतेहाबाद
  • ऋषभ यादव पुत्र शिवराज सिंह निवासी नेहरू एन्क्लेव, शमसाबाद रोड
  • रजत सिनसिनवार पुत्र डॉ. गुलाब सिंह निवासी पुष्पांजलि नगर, अलबतिया
  • श्रेया सिंह पुत्री लोकेंद्र सिंह निवासी ग्रीन अपार्टमेंट, शास्त्रीपुरम
  • सुरभि सिंह पुत्री कृष्ण कृपाल सिंह निवासी लाजपत कुंज, खंदारी
  • यश कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सरजू विहार, ट्रांसयमुना कॉलोनी
  • उदिशा गुप्ता पुत्री संगीता गुप्ता निवासी नगला पदी, दयालबाग
  • साक्षी सिकरवार पुत्री कृष्णवीर सिंह निवासी राहुल बिहार, दयालबाग
  • आयुषी सिंह पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी सदर तहसील क्षेत्र

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here