Home उत्तर प्रदेश यूपी में 63 पर सपा, 17 सीटों पर मैदान में उतरेंगे कांग्रेस...

यूपी में 63 पर सपा, 17 सीटों पर मैदान में उतरेंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

0
139

लखनऊ। यूपी में INDIA गठबंधन की टूटती डोर बुधवार को मजबूत हो गई। तमाम जद्दोजहद के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन का रास्ता साफ हो गया। इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने बताया कि 63 सीटों पर सपा और 17 पर कांग्रेस के प्रत्याशी लड़ाने पर दोनों दलों में सहमति बन चुकी है।

मामले की जानकारी देते हुए अविनाश पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, इंडिया गठबंधन के तहत लोकतंत्र को बचाने के लिए, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के एक कमेटी स्थापित की गई और चर्चा हुई कि लोकतांत्रिक पार्टी को साथ लेकर चलें।

यह भी पढ़ें -  गोल्डन ग्लोब्स 2023: आरआरआर टू ब्रेंडन फ्रेजर - नामांकितों की पूरी सूची

उन्होंने बताया कि सपा के साथ आज यह निर्णय लिया गया है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी की 63 सीटें, इस पर इंडिया गठबंधन का कोई भी उम्मीदवार हो उनका हम सब मिलकर साथ देंगे और भारतीय जनता पार्टी को इस लोकसभा चुनाव में शिकस्त देंगे।

जानिए कांग्रेस को कौन सी मिलीं 17 सीटें

रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयाग, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here