Home अपराध Raebareli : दुकान के अंदर व्यापारी का लटकता मिला शव, जांच में...

Raebareli : दुकान के अंदर व्यापारी का लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

0
166

Raebareli : लालगंज कस्बे से सटे निराला नगर मुहल्ले में व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने दुकान पर आकर देखा तो अवाक रह गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना बुधवार रात में हुई है। निराला नगर निवासी शेखर श्रीवास्तव (22) पुत्र निकुंज लाल श्रीवास्तव परचून की दुकान मोहल्ले में ही करता था। हमेशा की तरह घर से दुकान आया था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। घर वालों ने दुकान पर जाकर देखा तो शेखर फांसी पर लटका हुआ था।

यह भी पढ़ें -  सांसद चीता की मौत: जगह की कमी, रसद, जनशक्ति परेशानी का मूल कारण, अधिकारी कहते हैं

परिजनों के द्वारा लालगंज पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शेखर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शेखर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। शेखर तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से सभी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here