Home अपराध बराबंकी: खेलते-खेलते ट्यूबवेल के गहरे गड्ढे में गिरी बालिका हुई घायल

बराबंकी: खेलते-खेलते ट्यूबवेल के गहरे गड्ढे में गिरी बालिका हुई घायल

0
89

बाराबंकी। अपनी बुआ के साथ खेत गई बालिका ट्यूबवेल के गड्ढे के पास खेल रही थी खेलते-खेलते बालिका गहरे गड्ढे में गिर गई। मौजूद परिजनों ने बालिका को कुएं से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा नगर ले गए जहा बालिका का उपचार डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है।

दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के जेठौती कुर्मियांन निवासी विवेक उर्फ कल्लू की चार वर्षीय बालिका शिल्पी अपनी बुआ के साथ खेत गई थी जहा पर परिजन गेहूं की मड़ाई का कार्य कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  UPSC CSE Topper 2022: ये हैं गोरखपुर के छह यूपीएससी टॉपर, अपने दम पर बन गए IAS

बालिका ट्यूबवेल के पास खेल रही थी खेलते खेलते बालिका ट्यूबवेल के कुएं में गिर गई बालिका के गिरने पर परिजनों ने बालिका को आनन फानन में कुएं से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर ले गए। जहा पर डाक्टरों द्वारा घायल बालिका का उपचार किया जा रहा है। कुएं में गिरने से बालिका के सिर में चोट आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here