Home अपराध पुलिस मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल

पुलिस मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल

0
171

कांकेर। छत्तीसगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में आज अठारह नक्सली मारे गए तथा तीन जवान घायल हो गए। एक पुलिस निरीक्षक सहित दो सीमा सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर हथियार बरमाद किए गए हैं जिसमें चार एके 47 रायफल, इंसास, एसलार के कई बंदूक बरमद किये गए हैं।

कांकेर रेंज के उपपुलिस महा निरिक्षक ने बताया कि कांकेर जिले के छोटे बेटिया थाना से आज जिला पुलिस बल स्पेशल टास्क फोर्स सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त पर निकले थे छोटे बिटिया जंगल से 15 किमी दूर के बिना गुण्डा एवं कोरोनार के मध्य हाफाटोला के जंगल में आज दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच एक घंटे से अधिक देर तक मुठभेड़ हुई। जिसमें अठारह नक्सली मारे गए तथा एक इंसपेक्टर सहित तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -  अलीपुरद्वार में ममता बनर्जी ने तोड़ा भगवा खेमा, पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी के छठे विधायक टीएमसी में शामिल

घ्रुव ने बताया कि घटना स्थल से चार एके 47 रायफल इंसास एसलार सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री प्राप्त हु। मारे गए नक्सली में नक्सली कंमाडर संकर राव मारा गया जिस पर 25 लाख का इनाम था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here