Home अपराध Lucknow : दोस्त को घर से बुलाकर ले गये युवकों ने पीट-पीटकर...

Lucknow : दोस्त को घर से बुलाकर ले गये युवकों ने पीट-पीटकर किया अधमरा, 13वें दिन हुई मौत

0
139

माल थाना अन्तर्गत गद्दीनखेड़ा में दावत खिलाने के बहाने दोस्त को घर से बुलाकर ले गए युवकों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर घटनास्थल से भाग निकले।

आनन-फानन परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 13वंे दिन शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने उसके साथियों पर दर्ज एफआईआर में गैर-इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, गद्दीनखेड़ा गांव निवासी सर्वती ने शिवबालक और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गत 21 अप्रैल को पति कल्लू (35) को भनौरा निवासी शिव बालक घर से देवरी भारत गांव में रहने वाले हरिनाम के घर दावत खिलाने की बात कह कर ले गये थे।

यह भी पढ़ें -  कानपुर: शोरूम मालिक से प्रताड़ित युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले वीडियो बनाकर बताई आत्महत्या की वजह

देवरी में पति व शिवबालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शिव बालक ने साथियों के साथ मिलकर पति को पीटकर अधमरा कर दिया था। शोर मचाने पर हमलावर पति को मरणासन्न हालत में छोड़कर घटनास्थल से भाग निकले। जानकारी होने पर महिला ने पति को दुबग्गा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, घटना के 13वें दिन कल्लू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here