Home Technology लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल

लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल

0
133
Mumbai Helicapter Accident

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर नीचे उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसका पायलट घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर को इन दिनों चल रहे लोकसभा चुनावों के सिलसिले में एक सार्वजनिक रैली के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे को लेने जाना था।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे पायलट ने महाड में एक अस्थायी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने की कोशिश की और उस दौरान हेलीकॉप्टर एक ओर झुक गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि जब हेलीकॉप्टर नीचे उतरते हुए जमीन के बेहद नजदीक था तब उसकी तेज हवा से उड़े धूल के गुबार की वजह से यह हादसा हुआ होगा। घार्गे ने बताया कि हेलीकॉप्टर को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है और उसके ‘रोटर ब्लेड’ टूट गए।

यह भी पढ़ें -  यूपीपीएससी : मेंस से पहले ही छंट गए थे प्रधानाचार्य पद के 479 अभ्यर्थी

उन्होंने बताया कि इस घटना में पायलट को चोटें आईं तथा उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अंधारे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सेना (यूबीटी) द्वारा नामित महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार अनंत गीते की चुनावी रैली के लिए महाड में थे। शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे फेसबुक के माध्यम से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने भाई विशाल गुप्ते के साथ चुनाव प्रचार अभियान के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुणे जिले के बारामती जाना था। उन्होंने कहा “हमें एहसास हुआ कि हेलीकॉप्टर आ रहा था, लेकिन उसे उतरने में समय लग रहा था। अचानक, यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और धूल के गुबार से ढक गया।” अंधारे ने कहा कि पायलट और सह-पायलट को ‘‘कोई बड़ी चोट नहीं आई है, लेकिन वे सदमे में हैं।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here