Home अंतरराष्ट्रीय दक्षिण अफ्रीका में इमारत ढहने से 32 की मौत, 20 कर्मचारी अब...

दक्षिण अफ्रीका में इमारत ढहने से 32 की मौत, 20 कर्मचारी अब भी लापता

0
161

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका में एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से हुए हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है वहीं 20 कर्मचारी अभी भी लापता हैं। पिछले सप्ताह हुई दुर्घटना के बाद सोमवार को भी बचाव दल कुछ लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद के साथ उनकी तलाश में जुटे रहे।

जॉर्ज शहर में हुई इस घटना के छह दिन बाद भी एक निर्माण मजदूर जीवित मिला था, जिसके बाद और लोगों के मलबे में जिंदा दबे होने की उम्मीदें जगी थीं। हालांकि मरने वालों संख्या भी बढ़ती रही है और अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मलबे से कम से कम 11 और शव बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें -  SBI क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 आज sbi.co.in पर जारी, यहां बताया गया है कि प्रीलिम्स हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें

उन्होंने कहा कि अन्य 20 कर्मचारी अब भी लापता हैं, जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि दक्षिण अफ्रीका में इमारत ढहने की इस भयावह घटना में मरने वालों की संख्या 50 से ज्यादा पहुंच सकती है। छह मई को ढही निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के मलबे में दबे लोगों की तलाश में 600 से अधिक आपातकालीन और अन्य कर्मी जुटे हैं। प्रशासन ने कहा कि इमारत ढहने के समय उसमें 81 श्रमिक थे और 29 को जीवित बाहर निकाल लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here