Home उत्तर प्रदेश संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

0
105

उन्नाव, 01 जुलाई। मानसून सीजन में बारिश से होने वाली बीमारियो को देखते हुए जिला अस्पताल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम व सदर विधायक पहुंचे।

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि संचारी रोगो एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा उक्त का त्वरित एवं सही उपचार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओ में से एक है विगत वर्षो की भांति इस वर्ष में भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रथम चरण की गतिविधियां विस्तृत कार्ययोजना बनाकर सम्पादित की जानी है, इस अवसर पर आयोजित रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी, अपर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here