Home अपराध Unnao : काल बनकर दौड़ा ट्रक, गुमटी पर पलटा, दो बच्चों सहित...

Unnao : काल बनकर दौड़ा ट्रक, गुमटी पर पलटा, दो बच्चों सहित मां की मौत

0
136

उन्नाव। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग पर देर रात फुटपाथ पर रखी चाय की दुकान पर अनियंत्रित ट्रक पलट गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में मां और साथ में सो रहे दो बेटों की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटाकर कर तीनो को बाहर निकलवा कर अस्पताल भेज दिया है।

हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के समौधा गांव की मूल निवासी सरला उम्र 33 वर्ष छह साल से अपने पति राजकुमार के साथ मायके बेहटा मुजावर में रह रही थी। बेहटामुजावर थाना के पुराने भवन के पास संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर चाय व मिठाई की दुकान चलाती थी।

बुधवार रात सरला प्रतिदिनन की तरह बेटे करण (15) वर्ष और विक्की (13) वर्ष के साथ लेटी थी। रात करीब दो बजे बांगरमऊ की ओर से आ रहा चावल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान पर पलट गया। मां उसके दो बेटों की ट्रक के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला।

यह भी पढ़ें -  Run for Unity: मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, बोले- देश के लिए उनके योगदान की अनदेखी की गई

सूचना पर थानाध्यक्ष फूल सिंह पहुंचे और क्रेन की मदद से चावल के बोरे हटवाकर तीनों को निकलवाकर बांगरमऊ सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और दोनो बेटों की मौत से राजकुमार बेहाल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला है। बरसात ने पति को बचा लिया। पति राजकुमार बरसात होने की वजह से सामने स्थित मार्केट के बरामदे में सो रहा था। आंखो के सामने पूरा परिवार मौत की नींद में सोता देख फफक पड़ा कहा कि हम क्यों मार्केट में सोने चले गये, वर्ना हम भी बीबी बच्चों के साथ चले गये होते। राजकुमार को रोता देख सबकी आंखे नम हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here