Home अपराध ट्रक की जोरदार टक्कर से तिरुपति जा रही बस में सवार 9...

ट्रक की जोरदार टक्कर से तिरुपति जा रही बस में सवार 9 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

0
155

कर्नाटक। कोलार के पास शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहा एक ट्रक ने सवारियों से भरी बस में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सवारियों को लेकर यह बस बेंगलुरु से तिरूपति की यात्रा पर जा रही थी। वहीं इस हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि हादसे में 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  ईडी ने अतीक अहमद के सहयोगियों के खिलाफ छापे के बाद नकदी, संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए

फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। पुलिस की टीम घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here