Home अपराध दुष्कर्म का विरोध करने पर गला दबाकर महिला की हत्या करने वाला...

दुष्कर्म का विरोध करने पर गला दबाकर महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
85

मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला धान के खेत में काम करने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस की दो टीमों ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

एसपी देहात संदीप मीणा ने बताया है कि बिलारी थाना क्षेत्र के भूड़ मरेसी निवासी गोपाली ने 8 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। गोपाल ने तहरीर में बताया था कि उनकी पत्नी दोपहर को धान की पौध लगाने के लिए खेत पर गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने अगले 9 जुलाई को महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद किया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की तलाश करने के लिए दो टीमें गठित की गई। संदेह होने पर गांव के लाल सिंह पुत्र रंजीत को हिरासत में ले लिया। लाल सिंह ने पूछताछ अपना जुर्म कबूल लिया।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का बॉयफ्रेंड दिल्ली से हुआ गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि 48 वर्षीय महिला धान के खेत में काम कर रही थी, तब वह पास के ही खेत में था। मौके का फायदा उठाकर महिला के साथ उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर पेटीकोट के नाडे से फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here