बेटे ने पिता को फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट, दहशत का माहौल

0
15

बहराइच जनपद के ग्राम फुटहा में शुक्रवार की शाम को एक बेटे ने पिता पर विवाद के बाद फावड़े से वार कर दिया। जिसके कुछ ही देर बाद घायल पिता की मौत हो गई। जिसके बाद सूचना पर पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपित युवक का अपने पिता से खेत में शुक्रवार को विवाद हो गया था। जिसके बाद पिता घर आ गया। वहीं देर शाम घर पहुंचे बेटे ने पिता पर फावड़े से वार कर दिया। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई और वह फरार हो गया। लेकिन शनिवार सुबह बेटा जब घर पहुंचा तो ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुटहा जगन्नाथपुर निवासी राम विलास के खेत में शुक्रवार को धान रोपाई चल रहा था। धान रोपाई के दौरान पुत्र राम सुख से पिता राम विलास का कुछ विवाद हुआ। इसके बाद पिता शाम को घर चला आया।

यह भी पढ़ें -  UP News: मदरसों के आठवीं तक के छात्रों को नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति, शैक्षिक सत्र 2022-23 से लागू होगा नियम

गांव के लोगों के मुताबिक मृतक राम विलास खुरपे में धार दे रहा था। तभी बेटा राम सुख उनके पास पहुंचकर और फावड़े से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग घायल राम विलास को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी राम विलास ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या के बाद शनिवार सुबह आरोपी पुत्र जब घर पहुंचा, तो इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

थानाध्यक्ष आरके पांडे ने बताया कि पुत्र ने पिता पर फावड़े से हमला किया है। तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here