Home अपराध दो बेटियों सहित पिता की चाकू मारकर नृशंस हत्या, महिला घायल

दो बेटियों सहित पिता की चाकू मारकर नृशंस हत्या, महिला घायल

0
111

छपरा। बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति और उसकी दो पुत्रियों की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी, वहीं उसकी पत्नी घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि धानाडीह गांव निवासी तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह मंगलवार की रात अपनी पत्नी शोभा देवी और दो नाबालिग पुत्रियों के साथ घर की छत पर सो रहा था।

इस दौरान छत पर चढ़े दो युवकों ने चाकू मारकर तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह और उनके दो नाबालिग पुत्रियों की हत्या कर दी। युवकों ने शोभा देवी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी ने एस जयशंकर पर हमला किया: 'वित्त मंत्री किस प्रकार के राष्ट्रवाद का पालन कर रहे हैं?'

महिला के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर दो युवक सुधांशु कुमार उर्फ रौशन और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here